Site icon VST News

कैसा रहा है हरियाणा के NEERAJ CHOPRA का अभी तक रिकॉर्ड? यहां देखें सभी मेडलों की लिस्ट

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality

Neeraj Chopra Paris Olympics 2024: जैवलिन थ्रो की जब भी बात आती है तो नीरज चोपड़ा का नाम जरूर लिया जाता है। बता दें कि हरियाणा के नीरज चोपड़ा को विश्व भर में गोल्डन ब्वॉय के नाम से भी जाना जाता है। नीरज चोपड़ा ने इस नाम को अपनी मेहनत से कमाया है। दुनियाभर में खेले जाने वाले कई प्रतियोगिताओं में नीरज ने अपना डंका बजाया है। तो चलिए Paris Olympics 2024 की शुरुआत से पहले नीरज के सभी मेडल लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।

शानदार खिलाड़ी हैं नीरज चोपड़ा

ओलंपिक हो, कॉमनवेल्थ गेम्स या फिर एशियन गेम्स, उनके जैवलिन ने हर बार गोल्ड पर सटीक निशाना लगाया। 26 साल के नीरज चोपड़ा के इन उपलब्धियों ने पूरे देश में जैवलिन थ्रो का लेवल काफी ज्यादा बढ़ा दिया। हाल के समय में उन्होंने लंबे इंजरी ब्रेक के बाद वापसी की है और भारत का गोल्डन ब्वॉय एक बार फिर से ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नीरज चोपड़ा के मेडलों की लिस्ट

1) दक्षिण एशियाई खेल 2016 में गोल्ड

2) एशियन चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड

3) कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड

4) एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड

5) टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड

6) एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड

7) डायमंड लीग 2022 में गोल्ड

8) विश्व चैंपियनशिप 2022 में रजत

9) विश्व चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड

10) डायमंड लीग 2023 में रजत

Exit mobile version