कांग्रेस नेता राव दान सिंह के घर पहुंची ED, कई ठिकानों पर की जा रही रेड

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में विधायक राव दान सिंह के घर पर ईडी ने रेड की। उपस्थित लोगो द्वारा इसे ई. डी की रेड बताया जा रहा है। घर के बहार सुरक्षा कर्मी तैनात दिखाई पड़ रहे है। वहीं तीन-चार गाड़ियों में सवार हो कर आई टीम की गाड़िया भी खड़ी है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह की कोठी, फार्म हाउस और उसके भाई के मकान पर महेंद्रगढ़ में की जा रही है जबकि गुड़गांव में भी उनके निवास पर ईडी की रेड बताई जा रही है। बता दें कि सीबीआई ने कुछ साल पहले किया था मामला दर्ज, ईडी ने फिलहाल इस मामले को टैकऑवर किया था। 1392 करोड़ रुपए का मामलेईडी की टीम जांच कर रही है। गुरूग्राम के सेक्टर-17 में स्थित राव दान सिंह के घर पर भी रेड जारी है।