‘सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ!’ अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार सोशल मीडिया पर सहारा लेते हुए बड़ी जंग छेद दी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है- लौट के बुद्धू घर को आए।

यहां बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक्स के जरिये हमला बोलते हुए उन्हें सपा बहादुर की संज्ञा देते हुए कहा था कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। 2017 की तरह 2027 में भी हम यूपी में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा के पीडीए को धोखा करार दिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *