‘कभी संविधान, तो कभी ईवीएम को लेकर….’ कांग्रेस पर जमकर बरसे कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर

हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने 84लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में जगाधरी के गुलाब नगर, बावा कालोनी और गढ़ी बंजारा में गलियों के निर्माण ,भूमिगत पाइप लाइन और शमशान घाट के नवीनीकरण ये सब शामिल है। इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
इस मौके पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पूर्व की कांग्रेस सरकार से दस गुणा अधिक विकास कार्य भाजपा सरकार में हुए है। वहीं उन्होंने कहा की कांग्रेस के शासन काल में ग्रामीण विकास में केवल 600 करोड़ खर्च किए गए जबकि भाजपा राज में 7676 करोड़ खर्च किए गए जो की उससे कई गुना ज्यादा है।
संविधान को खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया- कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर
कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कभी संविधान को लेकर तो कभी ईवीएम को लेकर कांग्रेस ने लोगों को बहकाने का काम किया। जबकि संविधान को खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने विकास पर ध्यान न देकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाने का काम किया। धीरे-धीरे जनता को उनकी बातें समझ में आ रही है। उन्होंने कहा की काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती।