Site icon VST News

DELHI EXCISE POLICY CASE: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 22 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Manish Sisodia Custody Extended: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। आपको बता दें कि मनीष सिसौदिया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।

सुप्रीम कोर्ट का भी खटखटाया है दरवाजा

हाल ही में दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से निराश हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष सिसौदिया ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसौदिया ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग की थी।

सिसौदिया को पिछले साल किया गया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसौदिया को पिछले साल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 26 फरवरी को सीबीआई और 9 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल सिसौदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Exit mobile version