‘इसी रफ्तार से उनका शोषण होता रहा…’ उपचुनाव में हार मिलने पर बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

0

Uchana News:हरियाणा के उचाना में राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके सुझाव लिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज जो हमारी सामाजिक संस्थाएं हैं। उनके हमारे सक्रिय कार्यकर्ता बुलाए थे और उनको यही संदेश दिया है कि हरियाणा में आने वाले चुनाव में आप अपनी शक्ति को मजबूत और बढ़ाने के लिए आप बड़ी शिद्दत के साथ काम करो। आपकी शक्ति बढ़ेगी, तो राजनीतिक जो आपकी सोच है कि कांग्रेस को मजबूत करना है। कांग्रेस को भी मजबूत करने में बल मिलेगा और यह बांगर की धरती में 15-16 जो ऐसी विधानसभाएं क्षेत्र हैं उनमें भी आप जाओ। अपने मित्रों से मिलों। अपने रिश्तेदारों से मिलों। उनको प्रेरित करो कि वह भाजपा की जो 10 साल की जो सरकार है। उसकी विफलताएं बताएं और जन समर्थन को अपने साथ जोड़ने के लिए और इस सरकार को जिसकी कार्यशैली के प्रति लोगों का कोई विश्वास नहीं। जिसकी विचारधारा से लोग कभी भी प्रेरित नहीं हुए। उनकी विचारधारा के घोर विरोधी रहे हैं। ऐसी विचारधारा हरियाणा में हमारी संस्कृति, सभ्यता पर बहुत बड़ा मैं यह कहता हूं कि यह एक किस्म से छोटी सोच की प्रायोजित योजना के तहत हो रहा है। जो हमारे समाज को इकट्ठा रखने के लिए भी अपने आप को मजबूत करना पड़ेगा।

उपचुनाव में भाजपा की हार पर बोले बीरेंद्र सिंह

उपचुनाव पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह वैसे तो लोकसभा का चुनाव और ये जो उपचुनाव का आपस में कोई ज्यादा संबंध नहीं होता। लेकिन एक बात तो स्पष्ट होकर आई है कि भारतीय जनता पार्टी का जो एक चढ़ाव था अब वह नीचे उतरना शुरू हो गया और उसी का यह परिणाम है। चाहे वह किसी भी राज्य में हो। तमिलनाडु में भी लोगों की यही सोच है, 13 में से दो सीट मिली है और 10 सीटें इंडिया गठबंधन को मिली है। तो यह इशारा है जो आने वाला भविष्य है। उसमें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से लोग अलग हो रहे हैं और उनकी विचारधारा को हमारे संविधान के लिए हमारे पार्लियामेंट्री जो डेमोक्रेसी है।

भारतीय जनता पार्टी से लोग बिल्कुल विमुख हो जाएंगे- कांग्रेस नेता

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उसके लिए जो प्रजातंत्र है। और ऐसी अनेक चीजें हैं। जो संविधान में कमजोर वर्ग औरगरीब को उनके संसाधनों को बढ़ाने के लिए बनाई गई है। उनको वह खतरा मानकर उसके प्रति लोगों का विश्वास बीजेपी में नहीं रहा इसलिए लोग संगठित होकर आगे बढ़ रहे हैं और किसान उस भूमिका में आदरणीय रहेगा क्योंकि किसान ने एक लंबा संघर्ष किया है और आर्थिक समृद्धि में किसान और कमजोर वर्ग का अगर इसी रफ्तार से उनका शोषण होता रहा तो भारतीय जनता पार्टी से लोग बिल्कुल विमुख हो जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *