HARYANA: दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएम से नहीं संभल रहा प्रदेश
हरियाणा के जींद में जेजेपी नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बीजेपी सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि नायब सैनी की सरकार कानून व्यस्था संभालन में पूरी तरह फेल हो गई। मुख्यमंत्री से नायब सैनी से ना गृह मंत्रालय और ना ही पुलिस प्रशासन संभल रहा है।
दुष्यंत चाटौला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जो उम्मीदवार शहीद परिवार, खिलाड़ी या फिर हरियाणा कि संस्कृति को बचाने वाला होगा उसी को समर्थन करेंगें। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को हराने का काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज अजय सिंह चौटाला नें कार्यकर्ताओ की मीटींग ली है। 100 दिन जेजेपी कार्यकर्ताओ को धरातल पर जाकर काम करने कि जिम्मेवारी लगाई है।
कानून व्यस्था पूरी तरीके से विफल हो चुकी हैं- दुष्यंत चौटाला
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के अंदर कानून व्यस्था पूरी तरीके से विफल हो चुकी हैं जिस तरीके से हमारे जजपा के नेता रविन्द्र सैनी को गोली मार दी गई, अब तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा जाना ये दिखाता है कि पुलिस प्रसाशन पूरी तरीके से फेल हो चूका हैं। महेंद्रगढ़ में गोली चली और भी बहुत सारी घटना हुई। प्रदेश के अंदर जनता में जो रोष हैं। उससे लगता है अगर व्यस्था ना सुधरी तो हालत बद से बदतर होंगे।
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को हराने का काम करेंगे- दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा मेरे से किसी कोई भी ऐसा सामाजिक व्यक्ति जो शहीद का परिवार से हो खिलाडी हो या फिर हरियाणा कि संस्कृति बचाने वाला हो हम उसका समर्थन करेंगे और राज्य सभा चुनाव में बीजेपी को हराने का काम करेंगे।
