भारत की ताकत अमेरिका ने भी पहचानी, कहा- PM मोदी रोक सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध

America On PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा बेहद सफल रही, वहीं भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर इस यात्रा पर थी।जब PMमोदी रूस में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने गए थे तो अमेरिका ने चिंता जताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका PMमोदी के बयानों पर नजर रखेगा, लेकिन अब अमेरिका ने भारत की ताकत को पहचान लिया है। उनका मानना है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को सिर्फ भारत ही रोक सकता है। अमेरिका ने माना कि यूक्रेन-यूक्रेन युद्ध को ख़त्म करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है।अमेरिका ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत, रूस के साथ मिलकर व्लादिमीर पुतिन को युद्ध खत्म करने के लिए मनाने की क्षमता रखता है। अमेरिका ने यह बयान मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा के ठीक बाद दिया है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता करेन जीन-पियरे ने कहा, हमारा मानना है कि रूस के साथ भारत के रिश्ते हमें राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का आग्रह करने की क्षमता देते हैं, लेकिन इसे खत्म करना राष्ट्रपति पुतिन का काम है। पुतिन ने युद्ध शुरू किया और केवल वही इसे समाप्त कर सकते हैं।
पुतिन को गले लगाया तो भड़क गए थे यूक्रेन के राष्ट्रपति
PMमोदी ने पुतिन को गले लगाया तो जेलेंस्की ने की आलोचना उन्होंने इसे शांति प्रयासों के लिए बड़ा झटका बताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुतिन को हत्यारा तक कह दिया था। उन्होंने कहा कि जब PMमोदी पुतिन से मुलाकात कर रहे थे तो रूसी मिसाइलें यूक्रेन पर हमला कर रही थीं। रूस कीव में बच्चों के अस्पताल को निशाना बना रहा था। मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आवास पर मुलाकात की। सोमवार सुबह रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के शहरों पर हमला कर दिया।
PMमोदी ने जताई चिंता
मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान PMमोदी ने यूक्रेन में 29 महीने तक चले युद्ध और उसमें मारे गए लोगों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मासूम बच्चों की मौत का जिक्र किया था। PMने कहा कि मासूम बच्चों की हत्या पर उनका दिल टूट जाता है। जिस दिन PMने रूस में पुतिन से मुलाकात की, उसी दिन यूक्रेन पर हमला हुआ। कम से कम 37 लोग मारे गए और 170 अन्य घायल हो गए।