Site icon VST News

BUDGET 2024: आम आदमी को बजट से उम्मीद, EMI-इनकम टैक्स समेत इन चीजों पर मिल सकती है राहत

BUDGET 2024: आम आदमी को बजट से उम्मीद, EMI-इनकम टैक्स समेत इन चीजों पर मिल सकती है राहत

Union Budget 2024-25: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 चुनाव में जीत के बाद अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश करने वाली हैं। खास बात यह है कि वह अपने कार्यकाल में लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। इसही के साथ इस बार उनके सामने ऐसा बजट पेश करने की चुनौती है, जो महंगाई को हवा न दे और अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी बढ़ाए।

बता दें कि केंद्र सरकार की योजना है कि अधिकतम निवेश के लए आर्थिक सुधारों की रफ्तार को तेज किजा जाए। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार तीसे कार्यकाल में सुधारों को तेज गति देगी। सरकार की रणनीति अधिक निवेश हासिल कर विकास दर बढ़ाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की है।

विकसित भारत के रोडमैप पर भी होगी चर्चा

गौरतलब है कि पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। आम बजट के जरिए सरकार की इच्छा विकसित भारत का रोडमैप तैयार करने की है। इसके लिए विशेषकर इंफ्रास्ट्रक्टर क्षेत्र में विशेष प्रयास की जरूरत है। बैठक में पीएम विकसित भारत के रोडमैप पर भी विशेषज्ञों के सुझाव जानेंगे। सरकार की मुख्य चिंता गरीब, मध्य और निम्न मध्यवर्ग है। सरकार की योजना आयकर, होम लोन मामले में मध्य और निम्न मध्य वर्ग को राहत देने की है। गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए नई योजना शुरू करने की भी योजना है।

नौकरियों की आएगी बहार?

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में प्राइवेट सेक्टर मे नौकरियों के अवसर बने हैं। उम्मीद है कि इस बार के लिए सरकारी नौकरी से लेकर प्राइवेट सेक्टर जैसे इंफ्रा, मैन्युफैक्चर, आईटी, ग्रीन एनर्जी और रेलवे में नौकरियों के अवसर बन सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए नौकरियां पैदा करना होगा।इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि मंत्रालय बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए आयकर छूट से जुड़े विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Exit mobile version