इनेलो और BSP में हुआ सीटों का बटंवार, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

चंडीगढ़: इनेलो और बीएसपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान अभय चौटाला ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं के आधार पर यह गठबंधन हुआ है। गरीब आदमी को अधिकार मिले इसके लिए दोनों पार्टियां काम करती रही हैं। चौधरी देवीलाल हों या काशीराम दोनों ने इस देश से उद्योगपतियों के कब्जों को हटाने के लिए काम है।
अभय चौटाला ने कहा कि आज देश पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा देश आज अंबानी और अड़ानी जैसे उद्योगपतियों के कब्जे में हैं। हम मिलकर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को सत्ता से दूर रखने के लिए काम करेंगे। हम हरियाणा के अन्य दलों को भी अपने साथ लेकर एक मोर्चा बनाएंगे। आने वाले समय में गठबंधन की सरकार हरियाणा में बनेगी।
37 सीटों पर BSP और 53 सीटों इनेलो लड़ेंगी चुनाव
बीएसपी नेता आकाश ने कहा कि विधानसभा चुनाब में सीटों का भी फाइनल कर दिया गया था, 37 सीटों पर बीएसपी और बाकी सीटों पर आईएनएलडी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताय कि विधानसभा चुनाब में सीटों का भी फाइनल कर दिया गया था। 37 सीटों पर बीएसपी और बाकी सीटों पर 53 चुनाव लड़ेगी।