Site icon VST News

हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेगें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे को लेकर हर को दुखी नजर आ रहा है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हाथरस का दौरा करेंगे। वे भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है। वेणुगोपाल ने बताया, ”हाथरस की घटना दुखद है। राहुल गांधी जल्द हाथरस जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़े:-

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई। इसके बाद से भोले बाबा फरार है। उधर, यूपी पुलिस ने भोले बाबा के सेवादारों को गिरफ्तार करने के लिए एक्शन तेज कर दिया है। यूपी पुलिस ने सेवादारों की तलाश में हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, फरुखाबाद, मथुरा, आगरा और मेरठ समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में छापेमारे हैं। पुलिस ने अभी तक 30 से ज्यादा सेवादारों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version