Site icon VST News

हेमंत सोरेन आज ही लेंगे झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, क्या बोली कल्पना सोरेन?

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राजभवन के अधिकारियों ने गुरुवार (4 जुलाई) को इसकी जानकारी दी। सोरेन आज ही राज्य के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम के करीब 5 बजे राजभवन में होगा। इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्व में फेरबदल अहम माना जा रहा है।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले जेएमएम के नेता ने दावा किया था कि हेमंत सोरेन सात जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ की तारीख आने के बाद हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ”हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा। जय झारखंड।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।”

क्या बोली कल्पना सोरेन?

वहीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, ”लोकतंत्र की अंततः जीत हुई। 31 जनवरी 2024 से शुरू हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। जय झारखंड।” लोकतंत्र की अंततः जीत हुई।

Exit mobile version