झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, जानिए किसको मिलेगी अगले सीएम जिम्मेदारी?

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब उनकी जगह हेमंत सोरेन (Hemant Soren) झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन ने 153 दिन तक झारखंड के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। वहीं अब तीसरी बार हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम के रूप में शपथ लेंगे।
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) से जुड़े एक मामले में ईडी द्वारा 31 मार्च को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ये माना जा रहा था कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सीएम पद संभालेगी, लेकिन उनकी जगह अनुभव को देखते हुए चंपई सोरेन को बतौर मुख्यमंत्री झारखंड की जिम्मेदारी दी गई।
चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं आज तीन जुलाई को उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उन्होंने महज 153 दिन सीएम के रूप में झारखंड को अपनी सेवाएं दी।