Site icon VST News

PAKISTAN: सुरक्षाबलों का खुफिया ऑपरेशन हुआ सफल, 9 आतंकवादियों को किया गया ढेर

Operation of security forces: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां ऑपरेशन के दौरान 9 आतंकियों का मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी मिलने पर दो जगहों पर ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान एक प्रतिबंधित संगठन के दो प्रमुख कमांडर सहित 9 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों के द्वारा लक्की मरवात और खैबर में चलाया जा रहा है। जहां जिले की तिराह घाटी में सात आतंकियों को ढ़ेर किया गया है।

बता दें कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार के साथ गोला-बारूद भी बरामद हुए है। वहीं आईएसपीआर यानी की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के बयान के मुताबिक यह आंकी कई मामलों में वांछित थे। इन्होंने सुरक्षा बलों के काफिलों पर हमलों सहित कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था। यह लोग क्षेत्र में कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। काफी समय से इनकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के तहत इनका खात्मा कर दिया गया है।

आतंकियों के सफाए के लिए अभियान

वहीं सुरक्षाबलों ने लक्की मारवत जिले में भी अभियान चलाया जा रहा है, जहां आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया है। इस दौरान दो आंतिकयों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान आए दिन आतंकी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में वांछित आतंकियों का मारा जान सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। आईएसपीआर के जारी बयान में कहा गया है कि क्षेत्रों में पाए जाने वाले किसी भी आंतकवादी को खत्म करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Exit mobile version