राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा में तैनात SSF जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

0

Uttar Pradesh: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF के जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी इस मामले पर किसी तरह की कोई अन्य सूचना नहीं आई है।

खबरों के मुताबिक जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। 25 साल का शत्रुघ्न अंबेडकरनगर का रहने वाला था। राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उसे गोली लगी थी। साथी जवान उसे अस्पलात लेकर पहुंचे। यहां से घायल जवान को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत से अयोध्या मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

तीन महीने पहले भी जवान को लगी थी गोली

तीन महीने पहले भी राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान को गोली लगी थी। उस केस में तो जवान से खुद ही गलती से अपनी राइफिल चल गई थी। जिस कारण उसे गोली लग गई थी। वो बंदूक को साफ कर रहा था। तभी ट्रिगर दबा और गोली जवान को जा लगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *